Aji roothkar ab kahan jaiyega......Aarzoo (1965)

    फिल्म : आरजू-(1965)


    संगीतकार : शंकर - जयकिशन
    गीतकार : हसरत जयपुरी
    गायक : लता मंगेशकर

    गीत

    अजी रूठ कर अब कहाँ जाइयेगा
    जहाँ जाइयेगा हमें पाइयेगा

    निगाहों में छुपकर दिखाओ तो जानें
    ख़यालों में भी तुम न आओ तो जानें
    अजी लाख परदे में छुप जाइयेगा
    नज़र आइयेगा नज़र आइयेगा

    जो दिल में हैं होठों पे लाना भी मुश्किल
    मगर उसको दिल में छुपाना भी मुश्किल
    मनज़र की ज़ुबाँ को समझ जाइयेगा
    समझ कर ज़रा गौर फ़रमाइयेगाकमाल

    ये कैसा नशा हैं ये कैसा असर हैं
    न काबू में दिल हैं न बस में जिगर हैं
    ज़रा होश आ ले फिर जाइयेगा
    ठहर जाइयेगा ठहर जाइयेगा

No comments:

Post a Comment

Argyle Creme Template © by beKreaTief | Copyright © Hindi Songs Lyrics